Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

जैसलमेर में एक शख्स का शव बरामद, परिवार ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने एक शख्स का शव बरामद किया है। पीड़ित के परिवार ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भैरवा गांव निवासी हरदान राम (40) के रूप में हुई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि उसकी शादी यशोदा नाम की महिला से हुई थी। उसकी पत्नी हाल ही में घर छोड़कर अपने देवर के साथ अलग रहने लगी थी। उन्होंने कहा, "शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। शाम को रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।" मृतक के भाई ने हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।