Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कृष्णा मुखर्जी के आरोपों पर मेकर ने तोड़ी चुप्पी

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी इस वक्त खूब चर्चा में हैं और वजह है उनका आखिरी पोस्ट. पिछले कुछ सालों से कृष्णा मुखर्जी ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह लंबे वक्त से डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझ रही हैं. कृष्णा मुखर्जी को आखिरी बार सीरियल शुभ शगुन में देखा गया था. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए इस शो के मेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही ये भी बताया है कि उन्हें बार-बार धमकी भी दी जा रही है.