Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 46 आईएएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज 46 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया. कई प्रमुख पदों पर बदलाव किया गया है. इनमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं. राजेश कुमार को मिर्जापुर का कमिश्नर बनाया गया है. जबकि प्रखर सिंह को बनारस का सीडीओ बनाया गया है. कौशांबी और बलरामपुर के DM भी बदल गए हैं. सूची के अनुसार राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. वे पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी नियुक्ति से मिर्जापुर मंडल में विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है. वहीं, मौजूदा मिर्जापुर कमिश्नर आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. उनकी जगह राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है. जिलाधिकारियों के स्तर पर भी बड़े बदलाव हुए हैं. कौशांबी और बलरामपुर के डीएम भी बदले गए हैं.

कौशांबी में नया डीएम नियुक्ति से स्थानीय मुद्दों जैसे सिंचाई और कृषि विकास पर फोकस बढ़ेगा, जबकि बलरामपुर में सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा और अवस्थापना पर जोर दिया जाएगा. इसके अलावा प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है. वाराणसी जैसे धार्मिक और पर्यटन महत्व के शहर में उनकी नियुक्ति से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा सफाई जैसे कार्यों में तेजी आएगी.प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने बताया कि यह तबादला सूची राज्य सरकार की नियमित समीक्षा का हिस्सा है, जिसमें अधिकारियों की कार्यक्षमता, अनुभव और जरूरतों को ध्यान में रखा जाता है. कुल 46 अधिकारियों का तबादला किया गया है.