Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

फरीदाबाद में बड़ा हादसा टला, नशे में धुत चालक, एयरबैग ने बचाई जान

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक भीषण सड़क हादसा टल गया। रॉन्ग साइड से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर ने सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के वक्त दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए, जिससे चालकों की जान बच गई। पुलिस जांच में स्विफ्ट चालक नशे में धुत पाया गया और उसकी गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। ब्रेजा चालक के अनुसार, स्विफ्ट गाड़ी पर 'हरियाणा सरकार' लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।