गुजरात के समुद्री मार्ग से भारत में नशे की खेप भेजने की एक और बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात एटीएस (ATS) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास से एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद होने की खबर है।