Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, एक की मौत

लखीमपुर खीरी से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारातियों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों की चपेट में आ गई। बस में करंट उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। 

इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह बारात पीलीभीत से कस्बा खीरी आई थी। 

हादसे के बाद बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।