Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

बद्रीनाथ-जोशीमठ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ-जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। घटना बिनाकुली गांव के पास हुई, जिसके बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बस में झारखंड के श्रद्धालु सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पहाड़ी मार्ग पर यात्रा के दौरान अचानक बस के ब्रेक जवाब दे गए। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया और संभावित बड़े हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना की सूचना मिलते ही पास में तैनात 23वीं वाहिनी आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आईटीबीपी की त्वरित कार्रवाई और चालक की सतर्कता के चलते किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आईटीबीपी जवानों की मुस्तैदी एवं मदद की सराहना की। चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी मार्गों पर वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता एक बार फिर इस घटना के बाद चर्चा में आ गई है। फिलहाल सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।