उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। राज्य सरकार ने 24 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, अयोध्या, बाराबंकी, गाज़ीपुर, अम्बेडकरनगर, एटा, हापुड़, अलीगढ़, बांदा, फर्रुखाबाद और सोनभद्र जिले के डीएम बदल दिए गए हैं। बती दें कि इससे पहले रविवार को देर रात भी उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे जिसमें उन्नाव, सुल्तानपुर, शामली, अमरोहा, हमीरपुर, मैनपुरी, औरैया, सहारनपुर, आगरा, बुलन्दशहर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, झांसी, श्रावस्ती और रायबरेली के डीएम बदल दिए गए थे।
किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें लिस्ट
- गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने
- इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने
- कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने
- अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती
- आलोक यादव जिलाधिकारी शामली
- अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर
- नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने
- अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर
- सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं
- निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर
- घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव
- अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी
- इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी
- बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने
- मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने
- अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने
- नितीश कुमार UPPCL के MD बने
- श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं
- आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने
- किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
- दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल
- शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME
- आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME
- रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने
- मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने
- अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
- हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग
- जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
- अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं
- सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन
- बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना
- हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
- मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण
- केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि
- श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं
- गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
- सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने
- पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं
- रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने