Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

महिंद्रा एंड महिंद्रा के दूसरी तिमाही के मुनाफे में बढ़ोतरी, 35 फीसदी बढ़कर हुआ 3,171 करोड़ रुपये

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 2,348 करोड़ रुपये था। एमएंडएम लिमिटेड ने बयान में कहा, दूसरी तिमाही में एकीकृत राजस्व 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37,924 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 34,436 करोड़ रुपये था। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा, ‘‘ हमारे व्यवसायों ने इस तिमाही में ठोस परिचालन प्रदर्शन किया है। मोटर वाहन और कृषि ने बाजार हिस्सेदारी हासिल की और मुनाफे का विस्तार करते हुए बाजार नेतृत्व को मजबूत करना जारी रखा।’’ 

एमएंडएम के अनुसार, मोटर वाहन खंड ने सर्वाधिक 2.31 लाख तिमाही कारोबार किया। ये पिछले साल की समान तिमाही से नौ फीसदी ज्यादा है, जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी इस दौरान सर्वाधिक 1.36 लाख रही। 

कृषि क्षेत्र में, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 42.5 प्रतिशत के साथ अब तक की सर्वाधिक दूसरी तिमाही की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 92,000 इकाई रही।