Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

तमिलनाडु में महाशिवरात्रि पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

तमिलनाडु में लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को पारंपरिक उत्साह और शैव मंदिरों में रात भर जागरण के साथ महाशिवरात्रि मनाई। चेन्नई, तंजावुर और कोयंबटूर में भारी भीड़ देखी गई। मायलापुर के ऐतिहासिक कपलीश्वरार मंदिर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और छात्रों सहित विभिन्न पृष्ठभूमि के तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना करने के लिए घंटों तक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

विदेशी महिला पर्यटक ने जीवंत वातावरण पर अपनी खुशी व्यक्त की और मंदिर को भव्य बताया। इस अवसर को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को देखने का एक सुनहरा मौका करार दिया। उन्होंने बताया, ‘‘हम अभी-अभी भव्य मंदिर पहुंचे हैं और अंदर जाकर यह सब देखने के लिए इतने बेताब हैं कि इंतजार नहीं हो रहा।’’

उन्होंने कहा कि दिन ‘शानदार’ और ‘बहुत रंगीन’ रहा। कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में भी आध्यात्मिक वातावरण उतना ही जीवंत था, जहां आयोजित वार्षिक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सद्गुरु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में योगेश्वर लिंग महाअभिषेकम और रात भर चलने वाली संगीतमय प्रस्तुतियां शामिल थीं। तंजावुर के बृहदीश्वर मंदिर में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला, जहां दिनभर श्रद्धालु देवता के दर्शन के लिए उमड़ते रहे।