Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

महाराष्ट्र के सौंदाला गांव में बना अनोखा नियम, अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के सौंदाला गांव के लोगों ने अनूठी पहल करते हुए अपशब्दों को अपने इलाके से बाहर रखने की कसम खाई है। गांव की ग्राम सभा ने हाल ही में एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके तहत अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

सौंदाला गांव के लोगों ने इस फैसले की तारीफ की है। उनका मानना है कि ये कदम महिलाओं के मान और गरिमा का सम्मान करता है। गांव के लोगों को उम्मीद है कि अपशब्दों के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाने का फैसला देश भर की दूसरी पंचायतों को भी इसी तरह की कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करेगा।