Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महाराष्ट्र की सड़कों पर एक साल में बढ़े 8.2 प्रतिशत वाहन

महाराष्ट्र में सड़क पर मोटर वाहनों की संख्या 2025 में 40 लाख यानी 8.2 प्रतिशत बढ़कर 5.28 करोड़ हो गई। राज्य विधानसभा में गुरुवार को पेश 2025-26 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया। आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी, 2026 तक राज्य में कुल मोटर वाहनों की संख्या बढ़कर 5.28 करोड़ पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष की शुरुआत में यह आंकड़ा 4.88 करोड़ था।

समीक्षा के अनुसार, राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर वाहनों का घनत्व 41,000 दर्ज किया गया है। समीक्षा के मुताबिक, पंजीकृत वाहनों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है, जिसमें मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल संख्या 3.78 करोड़ है। वहीं हल्के मोटर वाहनों (कार, जीप और टैक्सियों) की संख्या 77.10 लाख है।

समीक्षा के अनुसार, जनवरी, 2026 तक राज्य में 12.96 लाख तिपहिया, 15.93 लाख ट्रैक्टर, 5.20 लाख ट्रेलर, 2.01 लाख बसें और 26,002 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राज्य में प्रति किलोमीटर सड़क की लंबाई पर वाहनों की संख्या 153 रही, जो राज्य की परिवहन व्यवस्था के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है।