Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 15 लाख छात्र शामिल, 271 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा आज, 10 फरवरी 2026 से 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में होंगी, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। कड़े पहरे, CCTV निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 

परीक्षा का समय: सुबह की शिफ्ट 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

इस वर्ष 271 फ्लाइंग स्क्वॉड की नियुक्ति की गई है और 248 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। छात्रों को अपना हॉल टिकट (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य है और केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक चलेगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र के पास ज़ेरॉक्स की दुकानें बंद रहेंगी, और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।