केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निर्णय मदुरै के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में कहा कि मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के नीतिगत निर्णय से दुनिया के विभिन्न हिस्सों से इस मंदिरों के शहर को हवाई संपर्क प्राप्त करने में मदद मिलेगी और इसके आसपास स्थित विशाल औद्योगिक संकुल को भी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय शहर को एक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में भी मजबूत करेगा। वैष्णव ने कहा कि कई एयरलाइन कंपनियों ने हवाई अड्डे से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरु करने में रुचि दिखाई है। मदुरै हवाई अड्डा तमिलनाडु के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और कंपनियों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है। मंत्री के अनुसार, इससे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों... मीनाक्षी अम्मन मंदिर, थिरुप्पारनकुंद्रम मुरुगन मंदिर, पलामुधिरचोलाई मुरुगन मंदिर और रामेश्वरम... के लिए भी संपर्क सुविधा बेहतर होगी।
मदुरै एयरपोर्ट बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
You may also like
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से सेंसेक्स 2946 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 अंक के करीब.
'संत संसद' 2026: महंत बाबा हठयोगी महाराज ने श्रीकृष्ण के उदाहरण से दिया कर्म और पराक्रम का संदेश.
महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत की PM मोदी को सराहना, बंगाल में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल.
रजनीकांत का युवाओं को संदेश, पढ़ाई पर ध्यान दें, नशे और गलत संगत से रहें दूर.