Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

मद्रास हाई कोर्ट ने सैमसंग कर्मचारियों को शांतिपूर्वक विरोध करने की इजाजत दी

Tamilnadu: मद्रास हाई कोर्ट ने बुधवार को अपने आदेश में सैमसंग कर्मचारियों को शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन जारी रखने की इजाजत दे दी। ये फैसला सैमसंग कर्मियों की गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर एक याचिका के बाद आया। सीटू यूनियन की अगुवाई कर रहे वकील तिरुमूर्ति ने इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। जवाब में पुलिस ने अदालत को बताया कि चल रहे प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को जेल में नहीं डाला जा रहा है।

याचिका सीटू के कांचीपुरम जिला सचिव मुथुकुमार ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि श्रीपेरंबुदूर में सैमसंग इंडिया के श्रमिकों ने सैमसंग इंडिया कर्मचारी संघ के रूप में ट्रेड यूनियन बनाने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया था। वेतन संशोधन, बेहतर कामकाजी माहौल को लेकर सैमसंग इंडिया के 1,750 कर्मियों में से करीब 1,100 कर्मचारी नौ सितंबर से चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में हड़ताल पर हैं।

पुलिस ने घोषणा की है कि प्रदर्शनों के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई उल्लंघन करेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वापस लौटा दिया।