केंद्र सरकार के बजट में बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश को सीधे तौर पर कुछ नहीं मिला है. हालांकि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से इस राज्य को डेढ़ लाख करोड़ से भी अधिक का फायदा होने वाला है. खासतौर पर प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान से अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्य प्रदेश को ज्यादा फायदा मिलेगा. इस योजना में 65 हजार गांवों के करीब 5 करोड़ लोगों को लाभांवित करने का लक्ष्य है. इनमें से 24 जनजातियों की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी मध्य प्रदेश के ही 89 ब्लाकों में रहती है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.