Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मध्यप्रदेश: शिवपुरी में सेना ने बाढ़ में फंसे 27 स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में फंसे स्कूल से लौट रहे 27 स्कूली छात्र-छात्राओं को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया। बदरवास के ‘राइजिंग सोल्स स्कूल’ के 27 बच्चे छुट्टी के बाद बस से अपने घर लौट रहे थे लेकिन सिंध नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण ये बच्चे रास्ते में पड़ने वाले पचावली गांव के पास फंस गए। बस में फंसे बच्चे कुंडयाई, बिजरौनी सहित आस-पास के गांवों के रहने वाले थे।

कोलारस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) संजय मिश्रा ने बताया, ‘‘रास्ते में पड़ने वाले पचावली गांव के पास सिंध नदी के तेज बहाव के चलते पुल पार करना असंभव हो गया, जिससे बच्चों को वहीं रोकना पड़ा।’’  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना से मदद मांगी गई और सेना की एक टीम ने नाव का इस्तेमाल कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला। बच्चे 30 से अधिक घंटे के बाद अपने परिजनों से मिल सके। सुरक्षित निकाले जाने के बाद बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे कोलारस के विधायक महेंद्र यादव ने बच्चों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए सेना और प्रशासन का आभार जताया।