मथुरा में पिछले दो हफ्तों से आई बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों से मिलने आज सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची। उन्होंने गुरुकुल सहित अन्य राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान हेमा मालिनी ने एक परिवार के बच्चे को दुलारा और उसे अपनी गोद में उठा लिया। उन्हें अपने बीच देखकर राहत शिविरों में रह रही महिलाएं वीडियो बनाती दिखीं गई। हेमा मालिनी ने पहले गौ सेवा की और फिर अपने हाथों से लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं। जिलाधिकारी और उनकी टीम ने सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छे से की हैं।"