Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, कई घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि स्कूल खुलने और बच्चों के आने से पहले ही तेंदुए को देख लिया गया था। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन स्कूल परिसर व आसपास के इलाके को खाली कराया गया। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। 

विशेषज्ञ टीम ने जाल और ट्रैंक्विलाइजर की मदद से उसे काबू में किया। अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।