Breaking News

जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |  

राम मंदिर उद्घाटन में जाने पर बोले ‘रामायण’ वाले लक्ष्मण

आज से लगभग 37 साल पहले दूरदर्शन पर ‘रामायण’ ऑन एयर हुई थी. आज भी इस सीरियल के किरदारों को दर्शक खूब प्यार करते हैं. इस सीरियल में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था. कोरोना के बाद पुराने दर्शक ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी भी इन तीनों एक्टर्स की फैन हो गई है. 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आमंत्रित किया गया है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना था कि लक्ष्मण बने सुनील लहरी को इस समारोह का न्योता नहीं भेजा गया है

सुनील लहरी ने कहा, “मंदिर कमेटी की तरफ से जो सेलिब्रिटी को आमंत्रित कर रहे हैं, उनका मुझे फोन आया था. उन्होंने कहा कि मुझे न्योता भेजा गया था. मैं भी इस समारोह के लिए आमंत्रित हूं. लेकिन अब तक मेरे पास वो इनविटेशन आया नहीं है. फिलहाल मैं इंतजार करूंगा. आगे वो न्योता मुझे मिलता है या नहीं ये जानने के बाद ही मैं आपके साथ इस विषय पर सही बात कर पाऊंगा. लेकिन इस पल को देखने के लिए हर देशवासी की तरह मैं भी बहुत उत्सुक हूं.”