Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

कार से ही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए वकील

देश के विभिन्न राज्यों से आज फिर किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं. किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के ऐलान के बाद से प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं, दिल्ली की सीमाओं पर जगह-जगह बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए हैं. किसानों के इसी प्रदर्शन को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को चिठ्ठी लिखकर संज्ञान लेने की अपील की थी जिसपर कोर्ट ने सुनवाई की

सुनवाई के दौरान एक वकील ने कार में बैठे-बैठे दलील देना शुरू कर दिया जिस पर प्रतिक्रया देते हुए जस्टिस ओका ने कहा, “हमें वकीलों के वर्चुअली पेश होने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस तरह चलती कार में नहीं.” इसका जवाब देते हुए वकील ने कहा, माय लॉर्ड्स, मैं किसानों के विरोध के कारण जाम में फंस गया हूं. वकील का ये जवाब सुनकर बेंच ने कहा ओह! ये वजह है तब तो हम माफ कर देंगे.