Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

लावा का स्मार्टफोन बाजार में 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य, पेश किया Agni 3 हैंडसेट

मोबाइल फोन बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनेशनल ने 20,000-25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने ‘रियर डिस्प्ले हैंडसेट’ अग्नि-3 को बाजार में उतारने की घोषणा के साथ ये बात कही। लावा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक सुनील रैना ने कहा कि स्मार्टफोन कारोबार के दोबारा शुरू होने के बाद से कंपनी की अग्नि सीरीज ने कई गुना बढोतरी दर्ज की है।

उन्होंने कहा, “अग्नि-थ्री के जरिये से हम ऐसे युवा प्रौद्योगिकी-प्रेमी लोगों को लक्षित कर रहे हैं जो गेमिंग में रुचि रखते हैं, सोशल मीडिया आदि पर सक्रिय हैं। अग्नि-थ्री के साथ हम ऑनलाइन सेक्टर में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद करते हैं।” 

अग्नि-थ्री की कीमत 19,999 रुपये से 22,999 रुपये तक है। रियर डिस्प्ले फिलहाल कुछ प्रीमियम खंड के फ्लिप फोन में उपलब्ध है, लेकिन किसी भी ‘बार’ (सामान्य स्मार्टफोन) फोन में नहीं। रैना ने कहा कि स्मार्टफोन कारोबार के फिर से शुरू होने के बाद से कंपनी की अग्नि सीरीज में कई गुना वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा, “अग्नि-टू ने अग्नि-वन की तुलना में 650 प्रतिशत की वृद्धि की और उम्मीद है कि अग्नि-थ्री भी अग्नि-टू की तुलना में 200-300 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि करेगा।” लावा नौ अक्टूबर से अग्नि-थ्री को ई-कॉमर्स मंच अमेजन पर बेचेगी। 

कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है और 2025-26 तक 30,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है।