Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

15 अगस्त पर पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर 2 सुपरस्टार्स टकराए थे

भारतीय फिल्मकार बड़े हॉलीडे के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज़ करने के लिए बेताब रहते हैं. त्योहारों के अलावा स्वतंत्रा दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) भी दो ऐसे छुट्टी वाले दिन हैं, जिसके इर्द-गिर्द फिल्में रिलीज़ करने की होड़ लगी रहती है. हर साल ऐसे दिनों पर बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलता है. कई बार ऐसा होता है कि बड़े मौके पर फिल्म रिलीज़ करने का दांव मेकर्स के लिए उल्टा पड़ जाता है और टक्कर के चक्कर में फिल्म को भारी नुकसान हो जाता है. पर कई मौके ऐसे भी देखने को मिलते रहे हैं, जब क्लैश के चक्कर में तगड़ा बज़ क्रिएट हो जाता है और साथ में रिलीज़ हो रही फिल्मों को फायदा मिल जाता है. ऐसा ही नज़ारा पिछले साल 15 अगस्त पर देखने को मिला था.