एक तरफ देश के कई राज्य बारिश की होने की आसम लगाए हैं, तो वहीं कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है. असम से लेकर केरल तक मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भारी भूस्खलन हुआ है जिसमें सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं. वहीं इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.