Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

सिद्धारमैया के सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर खर्च किए जा रहे लाखों रुपए

सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री कार्यालय हर महीने सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर कितना खर्च करता है, इसका पूरा विवरण सामने आया है. दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता ने सवाल उठाया है कि विकास के लिए अगर फंड की कमी है तो क्या यह खर्च जरूरी है. RTI कार्यकर्ता मारलिंगा गौड़ा माली पाटिल ने कहा कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगने के लिए एक याचिका दायर की थी.

RTI कार्यकर्ता की याचिका के जवाब के मुताबिक कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ऑफिशियल और पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट्स के मैनेजमेंट पर हर महीने लगभग 54 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं. आरटीआई कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है कि जब राज्य में विकास कार्य ठप हो गए, तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने इतनी धनराशि का इस्तेमाल सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए क्यों किया.