हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी हुई है. पार्टी की नेता कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं, क्या कोई दलित सीएम नहीं बन सकता. सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, दलित मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता. दिक्कत क्या है.
दरअसल, कुमारी सैलजा से सवाल किया गया कि सीएम भूपेंद्र हुड्डा बनेंगे या दीपेंद्र हुड्डा. इसपर उन्होंने कहा कि यह कोई और नहीं पार्टी आलाकमान तय करेगा. दलित सीएम क्यों नहीं बन सकता. अगर मैं सीएम बनना चाहती हूं तो दिक्कत क्या है. हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि हर पार्टी में खींचतान में होती है. लेकिन टिकट बंटने के बाद सब पार्टी को जिताने में जुटते हैं.