Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

यूनेस्को की लिस्ट में कोझिकोड बना भारत का पहला 'साहित्य शहर'

उत्तरी केरल के कोझिकोड को रविवार को यूनेस्को की तरफ से आधिकारिक तौर पर भारत का पहला 'साहित्य शहर' घोषित किया गया। 

अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन)' की 'साहित्य' कैटेगरी में जगह मिली थी।

स्टेट लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिपार्टमेंट (एलएसजीडी) के मंत्री एम. बी. राजेश ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

राजेश ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के अच्छे कामकाज ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से 'साहित्य शहर' की उपाधि हासिल कर ली है।