खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम को कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इंडिगो की फ्लाइट 6E6917 (कोलकाता-पटना) को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर शाम करीब 5:00 से 5:15 बजे के बीच उतरना था, लेकिन खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन उड़ान को बीच रास्ते से लखनऊ भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट ने शाम करीब 5:15 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
खराब मौसम के कारण कोलकाता-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
You may also like
धौलपुर में नौतपा का असर, 45 डिग्री तापमान और लू से जनजीवन बेहाल.
प्रयागराज के थरवई में दो मासूमों की डूबकर मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान.
लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC.
CM योगी से मिले राज्यसभा सांसद बृजलाल, विकास और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा.