Breaking News

ये मौलाना और मौलवी कभी PAK या बांग्लादेश की सरकारों की निंदा नहीं करते: CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने के लिए पुलिस ने अनुमित नहीं दी- TMC     |   ‘ये उनका दोगलापन’, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मौलानाओं की मांग पर बोले योगी     |   पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |  

जानें कब निकलेगी ग्रुप ‘डी’ और NTPC की भर्तियां

रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. परीक्षा कार्यक्रम RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं. सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, गैर तकनीशियन, जेई और अन्य पदों के लिए आरआरबी भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा.

आरआरबी की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी से मार्च 2024 के बीच जारी किया जाएगा और उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं तकनीशियनों भर्ती की अधिसूचना अप्रैल से जून तक आयोजित की जाएगी और एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा.