Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

खुशी मुखर्जी का रोते हुए वीडियो वायरल, बोलीं– ‘मुझे थप्पड़ मारकर भाग गया शख्स’

खुशी मुखर्जी अपने पहनावे को लेकर अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के भी कई सितारे उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के चलते निशाने पर ले चुके हैं। खुशी अपने कपड़ों को लेकर सड़कों पर भी भद्दे कमेंट्स का सामना कर चुकी हैं और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि बीच सड़क पर उन्हें कोई थप्पड़ मारकर चला गया। वीडियो में खुशी बुरी तरह रोते हुए आपबीती सुनाती नजर आईं और बताती हैं कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने भी नहीं जा सकतीं, क्योंकि आस-पास कोई कैमरा नहीं है। खुशी के इस वीडियो पर यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बीच सड़क रोते हुए खुद को कैमरे में कैद करती दिखीं। खुशी कहती हैं- 'रात के 9 बजे हैं और एक शख्स बाइक पर जाते हुए मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मैं सड़क पर थी। पुलिस स्टेशन जाकर भी कुछ नहीं होगा, क्योंकि सड़कों पर कैमरे भी नहीं लगे हैं।' खुशी आगे ये भी कहती हैं कि सड़क पर कोई उनका कोई लगातार पीछा कर रहा है। वह वीडियो में बार-बार पीछे मुड़कर भी देखती नजर आईं और फिर रोते हुए तेजी से आगे बढ़ने लगती हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए खुशी मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा- 'कुछ लोग बिना वजह मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे अकेली ही पूरी दुनिया से लड़ रही हूं। पुलिस से भी मदद नहीं मिल रही है। पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है, यहां तक की महिला पुलिस अधिकारी भी इस मामले पर किसी भी तरह की कार्रवाई से कतरा रही हैं। खैर, दुबई भी कुछ अलग नहीं है।' खुशी मुखर्जी के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई पूछ रहे हैं कि उनके साथ क्या हुआ तो कई ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।