Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

केरल के एम.जी. विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए खोला गया पहला हॉस्टल

केरल के कोट्टायम स्थित एम.जी. विश्वविद्यालय परिसर में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए एक हॉस्टल खोला गया है। ये राज्य के किसी विश्वविद्यालय परिसर में बना पहला ऐसा हॉस्टल है। केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने इस हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री वी. एन. वसावन भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद बिंदु ने कहा, “विश्वविद्यालय आने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को हर संभव सहयोग दिया जाना चाहिए।”

मंत्री बिंदु ने अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री वी. एन. वसावन ने कहा कि एम.जी. विश्वविद्यालय में केआईआईएफबी की ओर से 57 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।