केरल के मंत्री कदन्नापल्ली रामचंद्रन गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अचानक बेहोश हो गए। कांग्रेस (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता रामचंद्रन गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे थे, तभी वह मंच पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। रामचंद्रन ने एक स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया और कार्यक्रम के समापन से ठीक पहले बेहोश हो गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 82 वर्षीय रामचंद्रन राज्य सरकार में पंजीकरण, संग्रहालय, पुरातत्व और अभिलेख विभाग के मंत्री हैं।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान केरल के मंत्री रामचंद्रन कन्नूर बेहोश
You may also like
TMC नेता मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड, सरकारी भर्ती में रिश्वत लेकर नौकरी देने का आरोप.
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, सिक्योरिटी राशि पर मिलेगा 6.5% ब्याज.
सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी 2.43 लाख और सोना 1.48 लाख रुपये के पार.
देश के 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं.