Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

Kerala: त्रिशूर में 100 किलो से ज्यादा गैर-दस्तावेजी सोना बरामद, ऑपरेशन जारी

त्रिशूर में केरल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग ने सोने के गहने बनाने वालों के पास से 100 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया है। इस सोने का कोई हिसाब नहीं था। त्रिशूर सोने के कारोबार के लिए मशहूर है। ऑपरेशन का नाम 'टोर्रे डेल ओरो' था। इसे राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

बुधवार शाम को शुरू हुआ ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रहा। ऑपरेशन को 700 से ज्यादा अधिकारियों ने अंजाम दिया। उन्होंने जिले भर में करीब 78 जगहों की पड़ताल की। इनमें गहने बनाने के कारखानों से लेकर ज्वैलर्स के घर तक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गैर-दस्तावेजी सोना के अलावा, बिलिंग और टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं भी देखने को मिलीं। ये ऑपरेशन जीएसटी के स्पेशल कमिश्नर अब्राहम रेन एस. की अगुवाई में चलाया गया। 

ऑपरेशन की गोपनीयता के लिए राज्य भर के अधिकारियों को ट्रेनिंग के बहाने त्रिशूर बुलाया गया। उन्हें "स्टडी टूर" लिखे बैनरों वाले बसों पर अलग-अलग जगह भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन जारी रहेगा।