Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर केजरीवाल ने लोगों को दी बधाई

आज देश का 500 सालों का इंतजार पूरा हुआ. अयोध्या में सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया. अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो गए. मंदिर परिसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह गर्भगृह में साक्षी बनकर आपके सामने खड़े हैं. अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे. रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठा पर लोगों को शुभकामनाएं दी. केजरीवाल ने एक्स पर कर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापन के इस पवित्र अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं. जय सिया राम. उन्होंने ट्वीटकर बताया है कि सोमवार को राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आयोजित भंडारों और शोभायात्राओं में वह शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली के आम लोगों और बच्चों के साथ प्रभु श्री राम के आगमन का स्वागत किया. साथ ही दिल्ली के लोगों के हितों के लिए मंगलकामना की.