Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कर्नाटक: बेंगलुरु में महिला का शव सूटकेस में मिला, पति गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार को 32 साल एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला।  पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना के बारे में सूचना दी थी।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आए थे और हुलीमावु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। महिला का शव सूटकेस में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।