Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

कर्नाटक: बेंगलुरू में तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से दंपति की मौत

कर्नाटक में बेंगलुरु के एक ट्रैफिक सिग्नल पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई दोपहिया वाहनों को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये घटना शनिवार रात लगभग 11 बजे शांति नगर बस अड्डे के पास के. एच. चौराहे पर हुई। घटना के बाद मौके से कथित तौर पर फरार हुए एंबुलेंस चालक को रविवार सुबह हिरासत में ले लिया गया।

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और सिग्नल पर कई दोपहिया वाहनों से टकरा गई। एंबुलेंस ने यहां तक कि एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर कुछ मीटर तक घसीटा और फिर निकट स्थित सिग्नल वाले एक खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोपहिया चालक की उम्र लगभग 40 वर्ष और उसकी पत्नी की उम्र लगभग 33 वर्ष है।

दुर्घटना के तुरंत बाद, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अन्य दो घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस को धक्का देकर पलट दिया। भीड़ का दावा है कि घटना के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एंबुलेंस चालक से पूछताछ की जा रही है।