Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

कर्नाटक: डिवाइडर से टकराई बस, दो लोगों की मौत, 5 जख्मी

कर्नाटक के हावेरी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक निजी बस के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में कुल 36 यात्री सवार थे और यह तमिलनाडु से सांगली की ओर जा रही थी।

यह घटना मोटेबेन्नूर गांव के पास हुई। बस के चालक ने किसी चीज़ से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री खुद ही बस से बाहर निकले, जबकि कुछ को आपातकालीन निकास से निकाला गया। हादसे में मरने वालों की पहचान 11 साल की अर्नवी और 20 साल के यश के रूप में हुई है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत हावेरी ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की खबर मिलते ही ब्याडगी पुलिस और एसपी यशोदा वन्तागोडी तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल टीमों ने मिलकर घायलों को बचाया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस को हटाया जा सका। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने हादसे के पीछे सड़क की खराब हालत और बस की तेज रफ्तार को भी एक वजह बताया है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।