कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सोमवार रात को एक कैबिनेट बैठक कर बड़े फैसले लिए हैं. इस बैठक में उसने तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी है. ये तीनों प्रस्ताव राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET), ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के खिलाफ हैं. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि प्रस्तावों को मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान संभवत: मंगलवार को ही पेश किए जाने की संभावना है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट ने ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल 2024 को भी मंजूरी दे दी है. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के पुनर्गठन के लिए पूर्व मुख्य सचिव बी एस पाटिल की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी ने इस महीने की शुरुआत में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.