Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कपूर परिवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज कपूर फिल्म महोत्सव का न्योता दिया

अभिनेता रणबीर कपूर समेत राज कपूर के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज कपूर फिल्म महोत्सव में आने का न्योता दिया। राज कपूर फिल्म महोत्सव महान अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया जाएगा।

14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। परिवार के सदस्यों में अभिनेता रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रीमा जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, आदर जैन, अरमान जैन और निखिल नंदा शामिल थे।

13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला ये महोत्सव राज कपूर के सिनेमा को समर्पित अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। शताब्दी समारोह के तहत दर्शकों को राज कपूर की फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का अनूठा मौका मिलेगा। 

इस महोत्सव में कपूर की कुछ मशहूर फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिनमें "आवारा" (1951), "श्री 420" (1955), "संगम" (1964), "मेरा नाम जोकर" (1970) और समेत कई शामिल हैं।