अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए कमल हासन तथा तीन अन्य सांसदों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने पर मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की राजाथी, एस. आर. शिवलिंगम और पी. विल्सन को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। इन सभी ने तमिल में शपथ ली।
सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहने कमल हासन का सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया। उन्हें हाल में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। पी. विल्सन का उच्च सदन में यह दूसरा कार्यकाल होगा। हासन, राजाथी, एस. आर. शिवलिंगम तथा पी विल्सन उच्च सदन में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुवार को तमिलनाडु के छह सदस्यों का उच्च सदन में कार्यकाल पूरा हो गया था।
कमल हासन सहित तीन अन्य सांसदों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
You may also like
शिक्षा प्रणाली एक होगी तभी खत्म होगा जातिवाद: संत बाबा हरजीत सिंह.
वाहन और दूरसंचार शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला.
सनातन धर्म मीट नहीं रहा, बल्कि सिकुड़ रहा है: स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य.
चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 10वां राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन.