झांसी में पुलिस और ANTF को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव बालाजी रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा गया। प्लाईवुड की आड़ में शातिर तरीके से छिपाई गई तीन बोरियों से 67 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़ा गया तस्कर सुनील ग्वालियर का निवासी है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि 20 लाख के कर्ज से बचने के लिए वह उड़ीसा से तस्करी कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
झांसी पुलिस और ANTF का बड़ा एक्शन, 40 लाख का गांजा बरामद
You may also like
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से सेंसेक्स 2946 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 अंक के करीब.
'संत संसद' 2026: महंत बाबा हठयोगी महाराज ने श्रीकृष्ण के उदाहरण से दिया कर्म और पराक्रम का संदेश.
महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत की PM मोदी को सराहना, बंगाल में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल.
रजनीकांत का युवाओं को संदेश, पढ़ाई पर ध्यान दें, नशे और गलत संगत से रहें दूर.