Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Jammu: बाढ़ और भूस्खलन के बाद जम्मू में फिर खुले स्कूल

जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद शहर के स्कूल बुधवार को फिर से खुल गए। निदेशालय ने स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया था कि वो स्कूलों को फिर से खोलने के लिए तैयारी करें और 10 सितंबर से ऑफलाइन क्लास फिर से शुरू करने पर निर्णय लें। जम्मू में स्कूल पिछले 11 दिनों से बंद हैं। 26 अगस्त को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।

निदेशालय ने स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें सभी संस्थानों के प्रमुखों और कर्मचारियों को सोमवार को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने और स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। संस्थान प्रमुखों को ऑफलाइन क्लास फिर से
शुरू करने के संबंध में उचित निर्णय लेने का भी निर्देश दिया गया। आदेश में कहा गया था, "संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी रोजाना की गतिविधियों की निगरानी करेंगे और कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। सभी संबंधितों को निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।"