जम्मू में दहशत फैलाने के बीच आतंकियो की एक और साजिश सामने आई है. आतंकी संगठन जैश ने सोमवार को बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर में अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. वहीं इसके बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा है.
इस अलर्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो को किसी भी तरह से आगे फॉरवर्ड न करें. इसके साथ ही अलर्ट में बताया गया कि जिसे भी ये मैसेज आए हैं, वो सभी इसको रिपोर्ट करें और साथ ही जानकारी डालें कि ये वीडियो उनको कहां से मिला है और किसने भेजा है.