Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Jammu Kashmir: श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन फिर से शुरू होगा

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए हुई आपसी सहमति के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। ये निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद लिया गया है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर पिछले हफ्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दूसरे विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी किया था, जिसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में हवाई अड्डों को बंद करने की घोषणा की गई थी। एक अधिकारी ने कहा, “एयरोड्रोम बंद करने के एनओटीएएम को रद्द कर दिया गया है और श्रीनगर हवाई अड्डा उड़ान संचालन की सुविधा के लिए तैयार है।”

उन्होंने कहा कि एयरलाइंस 13 मई से सामान्य परिचालन फिर से शुरू करेगी। अधिकारी ने कहा, “स्पाइसजेट लंबित उड़ानों को पूरा करने के लिए और ज्यादा उड़ानें संचालित करने जा रही है।” उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे के बंद होने के कारण श्रीनगर से हज उड़ानें भी प्रभावित हुईं।