Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

जम्मू कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के अस्पताल में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जाकर किश्तवाड़ जिले में सुदूर गांव में अचानक आई बाढ़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।  राजनाथ सिंह के साथ जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे। दिल्ली से जम्मू कश्मीर पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सीधे जम्मू अस्पताल पहुंचे और वहां इलाज करा रहे 16 लोगों से मुलाकात की। 14 अगस्त को चिशोती गांव में बादल फटने से 65 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे। तब से लापता 32 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राजनाथ सिंह को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले अंतिम गांव चिशोती भी जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। सिंह अब दिल्ली लौटने से पहले राजभवन जाएंगे। डॉक्टरों की एक टीम ने राजनाथ सिंह को इलाज के बारे में जानकारी दी।