Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जम्मू कश्मीर: लापता ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के जवान का शव मिला

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले से लापता एक सैनिक का बुधवार को गोलियों से छलनी शव बरामद किया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के जवान हिलाल अहमद भट मंगलवार को शाह इलाके से लापता हो गए थे। अनंतनाग के उतरासू इलाके के सांगलान वन एरिया से उनका शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को मेडिकल औपचारिकताएं पूरा करने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षा बलों ने जवान की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर आठ अक्टूबर को भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कोकेरनाग के कजवान जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के एक जवान के लापता होने की सूचना के बीच रात भर ये अभियान जारी रहा।