Breaking News

PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |   स्वीडन में विमानन ईंधन की संभावित कमी को लेकर ऊर्जा मंत्री ने जारी की चेतावनी     |  

Jammu Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 12 पर्यटन स्थलों को फिर खोला गया

जम्मू कश्मीर के 12 पर्यटन स्थलों को आज सुरक्षा समीक्षा के बाद लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया। इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ये जगहें कई महीनों तक बंद रहीं। ये फैसला राजभवन में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित एकीकृत मुख्यालय (यूएचक्यू) की बैठक के दौरान लिया गया।

समीक्षा में केंद्र शासित प्रदेश, विशेषकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया। पहलगाम हमले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। कश्मीर संभाग के दोबारा खोले गए पर्यटन स्थलों में अरु घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यान्नर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क (बिजबेहरा), दारा शिकोह गार्डन (अनंतनाग), कमान पोस्ट और इको-पार्क शामिल हैं। अप्रैल में हुए हमले के बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने कहा कि दोबारा खोले गए क्षेत्रों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।