संभल के कार्तिकेय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसे इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 46 साल बाद यहां शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया. सालों बाद इस मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. लंबे समय बाद कार्तिकेय शिव मंदिर भक्तों के लिए खोला गया है. ऐसे में पहली बार यहां भक्त महादेव की पूजा-अर्चना करने पहुंचे. सुबह से ही भक्त आ रहे हैं और भोलेनाथ को फूल, बेल-पत्र आदि चढ़ाए जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल में कार्तिकेय महादेव मंदिर 46 साल बाद महाशिवरात्रि के लिए फिर से खुला। ये मंदिर 1978 से बंद था।सुबह से ही भक्त भगवान शिव और भगवान हनुमान की पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं।
संभल शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मंदिर के आसपास इंस्पेक्टर अमृतलाल एवं महिला सब इंस्पेक्टर राखी सहित पीएसी बल को तैनात किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने पत्नी के साथ कार्तिकेय महादेव मंदिर में दर्शन किए और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।