Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

जल जीवन मिशन घोटाला: 7 राज्यों में ACB की ताबड़तोड़ रेड, रिटायर्ड IAS समेत 15 ठिकानों पर छापे

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में मंगलवार सुबह छापेमारी की। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर एसीबी की ओर से यह रेड डाली गई है। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मंगलवार सुबह एसीबी टीमों ने रेड डाली। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 

एसीबी ने जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई। एसीबी की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को राउंडअप भी किया गया है। राजस्थान में जल-जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गठित एसआईटी ने बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने इन सभी लोगों की आपसी मोबाइल बातचीत को रिकॉर्ड किया था। कोर्ट में चालान पेश करने का पता चलने पर पांचों आरोपी फरार हो गए थे। एसीबी टीम की ओर से गिरफ्तार पांचों आरोपी से पूछताछ की जा रही है।