Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

MP: पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल, साइंटिस्ट ने छपवाया पर्यावरण के अनुकूल शादी का कार्ड

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रिटायर्ड एग्रिकल्चर साइंटिस्ट ने बेटी की शादी के लिए पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कार्ड बनवाया है। मकसद है पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना। रजनीश दुबे ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल कार्ड सामान्य कार्ड के मुकाबले किफायती भी है।

उनकी बेटी शुभांषिनी दुबे को उम्मीद है कि पर्यावरण के अनुकूल शादी का कार्ड बनाने की पहल औरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। दुबे परिवार को उम्मीद है कि ये चलन आगे बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग शादियों और दूसरे समारोहों के लिए पर्यावरण के अनुकूल कार्ड का इस्तेमाल करेंगे और हरित भविष्य को बढ़ावा देंगे।